स्वतंत्रता दिवस:ड्रोन से वीडियो या फोटो पूरी तरह बैन रहेगा,मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण

0
ranchi dc

रांची, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।राजकीय समारोह का आज फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न हुआ। समारोह के सफल, सुरक्षित एवं सुचारू आयोजन को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक यातायात राकेश सिंह एवं अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय ने अधिकारियों को उनके दायित्वों और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए।

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्धारित समय से पहले अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचने तथा मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के आगमन-निर्गमन की व्यवस्था सुचारू रखने का निर्देश दिया। वहीं, एसएसपी ने समारोह स्थल पर आने वाले लोगों की निर्धारित मानकों के अनुसार जांच करने और अवांछित व्यक्तियों अथवा आपत्तिजनक सामग्री को प्रवेश से रोकने पर जोर दिया।यातायात एसपी ने रूट एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।सुरक्षा कारणों से समारोह के दौरान ड्रोन से वीडियोग्राफी या फोटोग्राफी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। केवल सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा अधिकृत ड्रोन का ही उपयोग किया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here