रांची में छात्र प्रदर्शन पर मंत्री इरफान अंसारी ”सरकार ने बरता संयम, 95% मांगें मानीं”

0

रांची, झारखंड: रांची में आज (10 अगस्त 2026) JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर हजारों छात्रों ने विधानसभा का घेराव किया और उग्र प्रदर्शन किया है।भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने छात्रों पर वॉटर कैनन (पानी की बौछारें), लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया।

छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय संयम बरता। उन्होंने दावा किया कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे और सरकार उनकी मांगों को लेकर संवेदनशील है।मंत्री ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने बैरिकेड्स तोड़े, लेकिन सरकार ने कोई कठोर कदम नहीं उठाया। उनके मुताबिक, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए केवल वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्र युवा थे और सरकार उनके हितों को ध्यान में रखते हुए संयम से पेश आई।इरफान अंसारी ने प्रदर्शन के दौरान BJP से जुड़े कुछ लोगों पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया और एक बड़ा हादसा टल गया। मंत्री के अनुसार, इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी हुई, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने संयम बनाए रखा।मंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों की मांगों को लेकर गंभीर है और उन्हें पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दावा किया कि छात्रों की करीब 95 प्रतिशत मांगें पहले ही मान ली गई हैं

CGL परीक्षा की CBI जांच की मांग पर क्या बोले मंत्री?

छात्रों की मौजूदा प्रमुख मांग CGL परीक्षा की CBI जांच को लेकर मंत्री ने कहा कि परीक्षा के परिणाम सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के अनुसार जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट से ऊपर नहीं है और ऐसे में वह CBI जांच का आदेश कैसे दे सकती है।इरफान अंसारी ने छात्रों से अपील की कि वे अब अपना विरोध समाप्त कर पीछे हटें। उन्होंने कहा कि युवाओं को मामले की पूरी जानकारी नहीं होने की संभावना है और सरकार उनकी चिंताओं को समझती है।मत्री ने प्रदर्शनकारियों से BJP के कथित असामाजिक तत्वों से दूरी बनाए रखने की अपील भी की और कहा कि छात्रों के हित को राजनीतिक विवाद से अलग रखा जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here