रांची : JPSC-JSCC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन के बीच झारखंड लोक सेवा आयोग के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा दे दिया है. आयोग के तीन सदस्यों डॉ. अजीता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सभी ने अपना इस्तीफा झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को भेज दिया है.इसके बाद राज्यभवन की ओर से इनका इस्तीफा मंजूर कर दिया गया है.




