लातेहार में पंचायत सेवक 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
latehar bribe


लातेहार: जिले के मनिका प्रखंड में कार्यरत पंचायत सेवक नागेश्वर रजक को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), पलामू की टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि रांकीकला पंचायत की लाभुक प्रतिमा देवी से चबूतरा निर्माण योजना की 80 हजार रुपये की राशि भुगतान के बदले रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत मिलने पर एसीबी ने जांच में आरोप सही पाए। इसके बाद जाल बिछाकर पंचायत सेवक को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। एसीबी ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here