झारखण्ड में अग्निशमन सेवा को होगी सुदृढ़,सीएम ने 58 आधुनिक फायर ब्रिगेड वाहनों को दिखाई हरी झंडी

0
hemant soren

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने धुर्वा स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की अग्निशमन सेवा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से Mist Technology से लैस 58 आधुनिक “Mini Water Tender” वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।सीएम ने कहा है कि, आधुनिक तकनीक से लैस ये वाहन उन संकरी गलियों, घनी बस्तियों और दूरदराज़ क्षेत्रों तक भी शीघ्र पहुँच सकेंगे, जहाँ बड़े फायर टेंडर नहीं पहुँच पाते। गैस सिलेंडर विस्फोट, शॉर्ट सर्किट, आवासीय या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आग जैसी विभिन्न आपात स्थितियों में ये त्वरित और प्रभावी राहत प्रदान करेंगे। सीएम ने कार्यक्रम में अग्निशमन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और उपकरणों का प्रदर्शन भी देखा। सीएम ने कहा है कि बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप हमारी फायर सेफ्टी व्यवस्था को अधिक सक्षम, तेज़ और प्रभावी बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

सीएम ने कहा, निश्चित रूप से आज राज्य के लिए यहां के आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक और कड़ी को जोड़ा गया है। मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं। कहीं पर भी आग से होने वाली घटनाओं को हम लोग जल्द से जल्द काबू पाने में सक्षम हो पाएं। यह मैं आशा करता हूं.

सीएम ने कहा, अग्निशमन विभाग के जवान सिर्फ आग बुझाने का ही काम नहीं, बल्कि आग में फंसे लोगों की जान बचाने का काम भी मजबूती से करते हैं। इसको और मजबूती देने के उद्देश्य से नए तकनीक का उपयोग और नई तकनीकों से बनी हुई वस्तुओं को आज अग्निशमन विभाग ने अपने साथ जोड़ा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here