रांची: झारखण्ड के सरकारी सकूलों में निजी स्कूलों जैसी आधुनिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की पहल अब सकारात्मक परिणाम देने लगी है।NEET (UG) 2026 में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा पूनम कुमारी तथा छात्र ऋषि राज आनंद और फ़िरदौस अंसारी ने सफलता पाकर झारखण्ड का गौरव बढ़ाया है। इसे सीएम हेमंत सोरेन के प्रयास का नतीजा बताया जा रहा है.




