आज धुर्वा, राँची स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुँचकर रांची की ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल संतोष गंगवार एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन शामिल हुए। उन्होंने महाप्रभु श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन कर राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और सभी के मंगल की कामना की। मौके पर मंत्री इरफान अंसारी, सांसद संजय सेठ और मेयर रौशनी खलखो भी मौजूद रहीं.




