हजारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग के सिलवार स्थित श्री जगन्नाथ धाम में आयोजित पारंपरिक रथ यात्रा महोत्सव एवं मेले में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने रथ को प्रणाम कर क्षेत्र और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।इस दौरान उन्होंने रथ यात्रा मेला परिसर में मेहता विकास मंच द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया और स्वास्थ्य सेवा की इस पहल की सराहना की।
इसके अलावा सांसद मनीष जायसवाल पहली बार हजारीबाग में इस्कॉन द्वारा आयोजित भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में भी शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ रथ की रस्सी खींचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरे कृष्ण संकीर्तन, पुष्पवर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।सांसद ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन केवल आस्था के प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ से सभी के सुख, शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की।




