मंत्री संजय प्रसाद यादव: राज्य सरकार स्थानीय कारीगरों और उद्योगों को नई पहचान देने के लिए प्रतिबद्ध

0
Sanjay Prasad Yadav

रांची : नयी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स 2026 (Bharat Tex 2026) में झारखंड पवेलियन (Jharkhand Pavilion) का भव्य उद्घाटन राज्य के उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव द्वारा किया गया है.उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में यह पहल झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक और वस्त्र विरासत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान देने की दिशा में एक बड़ा कदम है. पवेलियन में राज्य के 6 प्रतिष्ठित भौगोलिक संकेतक (GI) प्राप्त उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है। इनमें तसर सिल्क, कुचाई सिल्क, भगैया साड़ी और फैब्रिक, दुमका चादर, भोया साड़ी और फैब्रिक, तथा पांचो साड़ी और फैब्रिक शामिल हैं।इस अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी के माध्यम से झारखंड के स्थानीय बुनकरों, शिल्पकारों और कारीगरों के उत्कृष्ट कौशल को देश-विदेश के नीति निर्माताओं, बड़े निर्यातकों, निवेशकों और वैश्विक खरीदारों के सामने पेश किया जा रहा है।राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य पारंपरिक वस्त्र कला को वैश्विक पहचान दिलाकर राज्य के भीतर ही रोजगार के व्यापक अवसर पैदा करना है, जिससे युवाओं का पलायन रुक सके और राज्य का आर्थिक विकास तेज हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here