रांची: झारखंड की राजधानी रांची में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि शहर में प्रतिदिन औसतन 300 लोग डॉग बाइट का शिकार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जनवरी से जून 2026 के बीच सदर अस्पताल में डॉग बाइट के 52,669 मामले दर्ज किए गए हैं।बढ़ते मामलों को देखते हुए सिविल सर्जन और स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने लोगों से आवारा कुत्तों से दूरी बनाए रखने, बच्चों पर विशेष निगरानी रखने और काटने की स्थिति में बिना देरी किए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने की सलाह दी है।डॉग बाइट के लगातार बढ़ते मामलों का असर स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन और उपचार पर प्रतिदिन लगभग ₹65,000 का खर्च किया जा रहा है।इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए रांची नगर निगम ने आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनके बंध्याकरण (नसबंदी) का अभियान तेज़ कर दिया है।




