जमशेदपुर:देर रात TMH में भर्ती हुए चंपाई सोरेन,”अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूँ”

0
champai soren

जमशेदपुर:झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार देर रात परिजनों ने उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया। चंपाई सोरेन का हालचाल जानने के लिए ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाइ सोरेन ने एक्स पर जानकारी दी “स्वास्थ्य संबंधित कुछ जटिलताओं की वजह से कल देर रात मुझे परिजनों द्वारा टाटा मेन हॉस्पिटल (जमशेदपुर) में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई बात नहीं है। अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूँ और बहुत जल्द, पूर्णतः स्वस्थ होकर, आप सभी के बीच वापस आऊंगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here