रांची: शिवम पैलेस होटल में देह व्यापार,होटल मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार

0

रांची, 16 जून: रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित शिवम पैलेस होटल (या परिसर) में चल रहे अवैध सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रांची एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई है।यह छापेमारी हटिया डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में अरगोड़ा थानाध्यक्ष अनिल तिवारी, डोरंडा थानाध्यक्ष दीपिका प्रसाद, महिला मजिस्ट्रेट और पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पुलिस ने मौके से कुल 5 लोगों को दबोचा है। इनमें होटल का मैनेजर, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो युवतियां और दो ग्राहक शामिल हैं।रेड के दौरान पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here