हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत करसो पुल के समीप अज्ञात अपराधियों ने विक्की सोनी नामक एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक हजारीबाग शहर के ओकनी का रहने वाला है।विक्की सोनी अपने दोस्त अभिषेक के साथ कोडरमा रेलवे स्टेशन जा रहे थे, जहां से उन्हें केदारनाथ धाम के लिए ट्रेन पकड़नी थी.उनके मित्र अभिषेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि वे विक्की को कोडरमा रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे, जहां से उन्हें केदारनाथ के लिए ट्रेन पकड़नी थी। इसी दौरान करसो पुल के पास उनकी कार का टायर अचानक पंचर हो गया। दोनों दोस्त सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर टायर बदलने लगे, तभी अचानक बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधी वहां आ पहुंचे। अपराधियों ने बिना किसी बातचीत, बहस या विवाद के सीधे विक्की सोनी की गर्दन में गोली मार दी। गोली लगते ही विक्की सड़क पर गिर पड़े और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शूटर तेजी से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।




