हजारीबाग:साधु के भेष में सोने के जेवर ठगी करने वाले 3 गिरफ्तार

0
hazaribagh police

हजारीबाग:हजारीबाग पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बड़ाबाजार ओपी थानान्तर्गत हुरहुरू से साधु के भेष में सोने के जेवर ठगी करने वाले गिरोह के 03 अपराधियों को जेवर/गहनों के साथ गिरफ्तार किया है।08 जून 2026 को हजारीबाग के हुरहुरु क्षेत्र में साधु बनकर एक महिला से सोने का जेवर ठगकर भाग रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन साधु वेशधारी व्यक्तियों ने हुरहुरु निवासी गुड़िया देवी को बहला-फुसलाकर उनका सोने का जीतिया ठग लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की और खोजबीन के दौरान क्षितिज अस्पताल के पास एक टोटो में सवार तीन संदिग्ध साधुओं को पकड़ा।तलाशी में गुड़िया देवी से ठगा गया सोने का जीतिया तथा अन्य 7 छोटे-छोटे लॉकेट बरामद हुए। इसके बाद तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

मलेट्री लाठौर (रोहतास, बिहार)
अखिलेश लाठौर (रोहतास, बिहार)
तितई लाठौर (रोहतास, बिहार)

बरामद सामान:

सोने का जीतिया (माला सहित) – 1 पीस
सोने जैसे दिखने वाले छोटे लॉकेट – 7 पीस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here