दिल्ली:सोमवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में INDIA ब्लॉक की बैठक हुई।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती आदि अन्य नेता बैठक में शामिल हुए।
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने विपक्षी दलों से इन मुद्दों पर मिलकर संघर्ष करने और INDIA गठबंधन को और मजबूत करने का आह्वान किया।मीटिंग के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, INDIA गठबंधन की बैठक में कहा कि गठबंधन ने 17 अप्रैल 2026 को लोकसभा में डिलिमिटेशन से जुड़े सरकारी प्रस्तावों का एकजुट होकर विरोध किया था और अब उसी एकता को आगे बढ़ाने की जरूरत है।उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के कारण करोड़ों लोगों का मताधिकार प्रभावित हो रहा है।संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला जारी है।जांच एजेंसियों का राजनीतिक इस्तेमाल हो रहा है।गैर-BJP राज्य सरकारों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।महंगाई, निवेश में कमी और रोजगार संकट बढ़ रहा है।निजी एकाधिकार बढ़ने से MSMEs दबाव में हैं।परीक्षा प्रणाली में कुप्रबंधन से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।कमजोर वर्गों पर अत्याचार जारी हैं।भारत की विदेश नीति अपने पारंपरिक मूल्यों से भटक गई है।
कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने कहा है कि गठबंधन SIR और चुनावों की निष्पक्षता से जुड़े मुद्दों पर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को पत्र लिखेगा।खड़गे ने केंद्र सरकार से महंगाई, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था की स्थिति पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि विपक्ष इन मुद्दों को जनता के बीच और संसद में मजबूती से उठाएगा।उन्होंने यह भी घोषणा की कि INDIA गठबंधन अपनी गतिविधियों को और संगठित करेगा तथा हर दो महीने में नियमित बैठकें आयोजित करेगा। मानसून सत्र के दौरान भी गठबंधन के नेताओं की बैठक होगी। अगली बैठक 8 अगस्त को Hyderabad में आयोजित की जाएगी।




