जयपुर में सड़क चौड़ीकरण के लिए मंदिर-मस्जिद पर चला बुल्डोजर

0
Noorani Masjid

जयपुर, 8 जून: राजस्थान की राजधानी जयपुर में Jaipur Development Authority (JDA) ने जगतपुरा क्षेत्र में नंदपुरी रोड के चौड़ीकरण के लिए अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।मालवीय नगर स्थित नूरानी मस्जिद समेत 5 धार्मिक स्थलों को अवैध निर्माण बताकर जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने नोटिस जारी किया था. यह परियोजना सड़क को लगभग 80 फीट चौड़ा करने की योजना का हिस्सा है।प्रशासन के अनुसार कार्रवाई के दायरे में नूरानी मस्जिद, एक मजार, दो मंदिर और एक सत्संग भवन शामिल हैं। इन संरचनाओं को सड़क विस्तार परियोजना में बाधा माना गया है। सोमवार को 45 वर्ष पुरानी नूरानी मस्जिद को गिरा दिया गया. ये मस्जिद 45 साल पहले 1981 में बनी है.कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने करीब 3,000 पुलिसकर्मियों तथा अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की है। इसके साथ ही एहतियातन जयपुर के कुछ पुलिस जिलों में 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here