नई दिल्ली: बकरीद के अवसर पर देश के कई कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छुट्टियां घोषित की गई हैं, लेकिन Delhi University में गुरुवार को सेमेस्टर परीक्षाएं निर्धारित होने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। छात्रों का कहना है कि त्योहार के दिन परीक्षा होने से मुस्लिम विद्यार्थियों को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। आरोप है कि जब छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से परीक्षा की तारीख बदलने की मांग की, तो उन्हें कहा गया कि यदि कोई समस्या है तो वे हाई कोर्ट का रुख कर सकते हैं।इस मुद्दे पर Asaduddin Owaisi ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan को टैग किया। ओवैसी ने लिखा, ‘सर @dpradhanbjp, कृपया यह सुनिश्चित करें कि परीक्षाएँ स्थगित कर दी जाएँ। @UnivofDelhi मुस्लिम अल्पसंख्यकों के प्रति अपना पक्षपाती रवैया दिखा रहा है; क्या वे अन्य समुदायों के त्योहार मनाए जाने पर भी यही बात कहेंगे?’




