देश के 47 स्थानों पर रोजगार मेला, रांची में 132 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

0
Sanjay Seth

रांची: आज देश के 47 स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया।इस अवसर पर देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। रांची के सीसीएल सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में 19वें रोजगार मेला के अंतर्गत विभिन्न विभागों के 132 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें रेलवे विभाग के 111, डाक विभाग के 11, नागरिक उड्डयन विभाग के 4 सहित अन्य विभागों के युवाओं को सरकारी नौकरी मिली।इस अवसर पर रांची के विधायक सीपी सिंह, मंडल रेल प्रबंधक करुणानिधि सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

19वें रोज़गार मेले के अवसर पर, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा, “हर वादा पूरा किया जा रहा है और ज़मीनी स्तर पर उसे लागू भी किया जा रहा है। 19वें चरण में, 51,000 से ज़्यादा नियुक्ति पत्र बांटे गए, जिससे अब तक दी गई कुल सरकारी नौकरियों की संख्या 12 लाख से भी ज़्यादा हो गई है। युवाओं को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं, जो उनके लिए गर्व का और यादगार पल है। दुनिया भर के अर्थशास्त्री इस बात को मानते हैं कि लगभग 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ चुके हैं; यह ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विज़न और ‘विकसित भारत 2047’ की ओर हमारी यात्रा को दर्शाता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here