पूरी तरह अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग,भीषण लू को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने की अपील

0
irfan ansari

रांची: झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी एवं भीषण लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों, सदर अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को आवश्यक दवाइयों, ORS, IV Fluids एवं चिकित्सकीय टीमों के साथ तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।स्वास्थ मंत्री इरफान अंसारी ने राज्य की जनता से अपील करते हुए कहा है कि अत्यधिक जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें, विशेष रूप से सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक धूप एवं लू से बचें। अधिक मात्रा में पानी, ORS, नींबू पानी एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें। बच्चों, बुजुर्गों एवं गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें। चक्कर आना, तेज बुखार, उल्टी, कमजोरी या बेहोशी महसूस होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें आपकी एक छोटी सावधानी जीवन बचा सकती है। बता दें कि झारखंड एक बार फिर भीषण गर्मी की चपेट में है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में लू का असर देखने को मिला। 16 जिलों को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार चला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here