Ranchi/मुंबई: महाराष्ट्र एक्सपोज़र विजिट के दौरान मुंबई हार्बर स्थित विश्व प्रसिद्ध एलीफेंटा गुफाओं में विधायक कल्पना सोरेन का जाना हुआ।उनके इस दौरे में उनके साथ भाजपा विधायक पूर्णिमा दास साहू और शशिभूषण मेहता भी मौजूद थे. एलीफेंटा की गुफाएं 5वीं से 8वीं शताब्दी के बीच चट्टानों को काटकर बनाई गई थीं और इन्हें यूनेस्को (UNESCO) विश्व धरोहर स्थल का दर्जा प्राप्त है.इन गुफाओं में भगवान शिव को समर्पित कई प्राचीन मूर्तियां और उत्कृष्ट शिल्पकला मौजूद है। कल्पना सोरेन ने यहाँ भगवान शिव की प्रसिद्ध और विशाल ‘त्रिमूर्ति’ प्रतिमा का अवलोकन किया और इसे अत्यंत प्रेरणादायक बताया.
कल्पना सोरेन ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक्स पर लिखा,”यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल यह ऐतिहासिक स्थल भारतीय कला, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत का अद्भुत प्रतीक है।” कल्पना सोरेन ने कहा है कि ”5वीं से 8वीं शताब्दी के बीच निर्मित इन प्राचीन शैलकृत गुफाओं में भगवान शिव को समर्पित मूर्तियाँ और उत्कृष्ट शिल्पकला भारतीय सभ्यता की समृद्ध परंपरा को दर्शाती हैं। विशेष रूप से त्रिमूर्ति की विशाल प्रतिमा अपनी अद्वितीय कलात्मकता और आध्यात्मिक भाव के कारण अत्यंत प्रेरणादायक लगी।इतिहास, संस्कृति और स्थापत्य कला से जुड़ा यह अनुभव वास्तव में अविस्मरणीय रहा।”



