रांची : शनिवार को झारखंड के रांची ज़िले में रिम्स में एक 21 वर्षीय मेडिकल छात्र का शव उसके हॉस्टल के कमरे में सीलिंग फैन से लटका हुआ मिला।मृतक की पहचान अक्षत कुमार के रूप में हुई है। वह सिमडेगा ज़िले का रहने वाला था और यहाँ राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज़ (RIMS) से MBBS की पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि छात्र के हॉस्टल का कमरा अंदर से बंद था. जब काफी देर तक कोई गतिविधि नहीं हुई, तो सूचना मिलने पर बरियातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची.पुलिस और हॉस्टल प्रबंधन ने कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो छात्र का शव पंखे से लटका हुआ मिला. शुरुआती जांच और कमरे की तलाशी में मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.




