पलामू: माता-पिता की मौ*त के बाद अनाथ बच्चों की मदद करने का सीएम ने डीसी को जारी किया निर्देश

0
cm hemant soren

पलामू: पलामू में हुसैनाबाद क्षेत्र के एकौनी गांव के तीन बच्चों की माता-पिता के मृत्यु हो जाने से अनाथ बच्चों को गुजर बसर करने में कठिनाई हो रही है।इन बच्चों के माता रुबिन्दा देवी की मृत्यु के लगभग 8 साल,पिता संजय शर्मा के मृत्यु 3 साल हो गए हैं। बच्चों का राशनकार्ड में नाम भी नहीं है। बच्चों को सरकारी योजना का लाभ मिल सके इसके लिए बच्चों की तरफ से सीएम हेमंत सोरेन से मदद की गुहार लगाई गयी थी. मामले की सूचना जैसे ही सीएम हेमंत सोरेन तक पहुंची सीएम ने पलामू डीसी को टैग करते हुए निर्देश जारी कर दिया है ”मामले की जांच कर एकौनी के हमारे इन बच्चों की शिक्षा तथा उन्हें या उनके अभिभावकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए सूचित करें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here