रांची: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस (PC) की. इसमें उन्होंने मुख्य रूप से पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत (बेल) मिलने पर कांग्रेस पार्टी द्वारा मनाए जा रहे जश्न पर तीखा हमला बोला. कांग्रेस पार्टी का नैतिक पतन इतना अधिक हो गया है कि वह भ्रष्टाचार और बेल मिलने का उत्सव मना रही है. बेल मिलने का मतलब यह नहीं कि व्यक्ति दोषमुक्त हो गया है. राज्य की मौजूदा सरकार “3C” यानी कमीशन (Commission), करप्शन (Corruption) और कलेक्शन (Collection) के फॉर्मूले पर चल रही है.उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के पीए के नौकर (जहांगीर) के घर से ₹32 करोड़ से अधिक कैश बरामद हुआ था, जिसे खुद नौकर ने आलमगीर आलम का बताया था.




