IIM रांची के 15वें दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति ने विद्यार्थियों को प्रदान की डिग्री

0
C. P. Radhakrishnan

रांची: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज आईआईएम (भारतीय प्रबंधन संस्थान), रांची के 15वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुए।आज के इस कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। मौके पर राज्यपाल संतोष गंगवार, भी मौजूद रहे.इस समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार,केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश , झारखंड के युवा मामले, कला संस्कृति एवं खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की गरिमामय में उपस्थिति रही। राज्यपाल ने कहा,”उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई। यह दिन आपके जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो आपके परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण का परिणाम है।” संजय सेठ ने कहा, हम सबने विकसित भारत 2047 के ब्रांड एंबेसडर इन युवा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here