नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से भारत में संकट आया है। अमेरिका और इजरायल के पिछलग्गू बनने के चक्कर में मोदी जी ने भारत के सबसे पुराने और अच्छे दोस्त ईरान को खो दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ख़ुद संकट पैदा करते हैं और फिर उसी संकट का रोना रोकर चुनावी रैलियों में वोट माँगते हैं। आज पूरा देश पूछ रहा है कि क्या Epstein file की वजह से आप अमेरिका के दबाव में हैं या आपने अपने मित्र Adani को फ़ायदा पहुँचाने के लिए देश को गैस संकट में डाल दिया?
संजय सिंह ने आज कहा, पिछले कुछ दिनों से भाजपा और उनके चमचों और गोदी मीडिया द्वारा देश में अफवाह फैलाई जा रही है कि Strait of Hormuz खुल गया है। कल सदन में भी यही बात कही गई। मैं सरकार से जानना चाहता हूं कि क्या यह सही नहीं है कि 2 जहाज के बाद अभी भी वहाँ 22 जहाज फंसे हुए हैं। प्रधानमंत्री जी इस संकट के समय में झूठ बोलना बंद कीजिए। देश में यह संकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाया गया है। आख़िर युद्ध से दो दिन पहले आपको इजरायल जाने की क्या ज़रूरत थी? –
संजय सिंह ने कहा,भारत 2019 तक ईरान से गैस और तेल खरीदता था और इसका भुगतान रुपये में होता था और Transport खर्च भी अमेरिका से आठ गुना सस्ता पड़ता था। अमेरिका से तेल और गैस आने का समय 40-45 दिन लगते हैं जबकि ईरान से मात्र 7 दिन में आ जाता था। लेकिन मोदी जी ने ईरान से गैस और तेल ख़रीदना बंद कर दिया।




