धनबाद: Dhanbad के सरायढेला थाना क्षेत्र में रविवार शाम पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग का एक शूटर पुलिस की गोली से मारा गया।मारे गए अपराधी की पहचान सुदीश ओझा के रूप में हुई, मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.पुलिस को सूचना मिली थी कि फायरिंग रेंज इलाके में अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। घेराबंदी के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक शूटर मारा गया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।




