पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
yogendra saw

हजारीबाग: पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।योगेन्द्र साव पिछले साल 31 दिसंबर से एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। गुरुवार को जैसे ही वे धरना स्थल पर पहुंचे, पुलिस टीम वहां पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि बड़कागांव, केरेडारी और पगार ओपी समेत कई थानों में उनके खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं। बता दें कि शुक्रवार को पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने अपने पिता योगेंद्र साव के साथ नई दिल्ली में राहुल गांधी से मिलकर NTPC, Adani Group, Central Coalfields Limited (CCL) और Bharat Coking Coal Limited (BCCL) सहित झारखंड में कार्यरत बड़ी खनन कंपनियों द्वारा स्थानीय लोगों के साथ हो रहे अन्याय, दमन और अधिकारों की अनदेखी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here