JEE Main 2026 में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के 41 छात्रों ने किया झारखंड का नाम रौशन, सीएम ने कहा ”शानदार बच्चों”

0
cm hemant soren

झारखण्ड : राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के 41 होनहार छात्रों ने वर्ष 2026 की जेईई मेन परीक्षा में बेहतरीन एनटीए स्कोर हासिल किया है.इन स्टूडेंट्स ने न सिर्फ़ अपने स्कूलों को गर्व महसूस कराया है, बल्कि पूरे झारखंड राज्य का नाम भी रोशन किया है। उनकी सफलता सरकारी स्कूलों में वर्ल्ड क्लास एकेडमिक मौके देने के सरकार के कमिटमेंट का सबूत है। सीएम हेमंत सोरेन को जैसे ही इसकी सूचना मिली वो भी खुदको छात्रों की सराहना करने से नहीं रोक पाए, एक्स पर लिखा ”शानदार बच्चों”.

प्रमुख सफल विद्यार्थी:साहिल सिन्हा (जामताड़ा) – 97.65 प्रतिशत (राज्य में शीर्ष स्थान);अंकित कुमार (धनबाद) – 97.61 प्रतिशत;निखिल कुमार (हजारीबाग) – 95.37 प्रतिशत;वैभव सिंह (देवघर) – 93.56 प्रतिशत;अनीश शर्मा (गिरिडीह) – 93 प्रतिशत;अंब्रिश राजशेखर (बोकारो) – 91.79 प्रतिशत,इसके अलावा गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम और कोडरमा जिलों के कई विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक स्कोर प्राप्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here