नई दिल्ली: चेक बाउंस और कर्ज विवाद से जुड़े मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद राजपाल यादव 12 दिन बाद तिहाड़ जेल से रिहा हो गए।जेल से बाहर आकर उन्होंने कहा कि वे अदालत के आदेशों का हमेशा पालन करते रहे हैं और आगे भी कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करेंगे। मामले की अगली सुनवाई तय तारीख पर होगी।अभिनेता राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल से बाहर आ कर मिडिया में कहा, “कोई भी लीगल जानकारी लेनी हो तो आप हमारे वकील साहब से पूछ सकते हैं। मुझे 2027 में बॉलीवुड में 30 साल हो जाएंगे… भारतीय सिनेमा का प्रत्येक बच्चा और बुजुर्ग मेरे कलेजे का टुकड़ा मेरे साथ था और है… पिछले 10 सालों में कोर्ट ने जहां-जहां आदेश दिया है, मैं वहां-वहां हाजिर हुआ हूं… जो लोग सोशल मीडिया पर नहीं हैं, वे भी मेरे समर्थक हैं। मुझ पर यदि कोई आरोप है तो मैं उनके(कोर्ट) सामने आने के लिए हमेशा तैयार हूं।”




