हजारीबाग: जिले की पेलावल ओपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पेलावल OP अंतर्गत एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान बिहार राज्य से वाहन चोरी हेतु रेकी करते हुए गिरोह के 6 वाहन चोरों को स्कॉर्पियो वाहन से साथ गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों में मास्टरमाइंड अशरफ अली, जिसे पप्पू खान या गुरुजी के नाम से भी जाना जाता है, शामिल है।




