रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री जी.वी.के. सुब्रमण्यम ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान वैज्ञानिक द्वारा विकसित स्वदेशी कैंसर उपचार मशीन और उसके उपयोग पर विस्तृत चर्चा हुई।बताया गया कि श्री सुब्रमण्यम द्वारा निर्मित यह स्वदेशी मशीन कैंसर मरीजों के उपचार में प्रभावी साबित हो रही है और कई लोगों का जीवन बचाने में सहायक बनी है। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार कैंसर मरीजों को झारखंड में ही बेहतर और सुलभ इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि इस तरह की तकनीक और उपकरण राज्य में उपलब्ध कराए जाते हैं, तो इससे मरीजों को बाहर जाने की जरूरत कम होगी और समय पर उपचार मिल सकेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार कैंसर उपचार की सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को तैयार है।इस मुलाकात को राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




