जमशेदपुर: मानगो नगर निगम मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मंगलवार को सादगीपूर्ण तरीके से बिना रैली नामांकन दाखिल किया। उन्होंने पहले घर और मंदिरों में पूजा की, फिर सभी समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचीं। सुधा गुप्ता ने कहा कि यह चुनाव पद के लिए नहीं, बल्कि मानगो की हर बेटी, मां और परिवार के सम्मान की लड़ाई है। बिना रैली के नामांकन का कारण उन्होंने फ्लाईओवर निर्माण के चलते जाम से जनता को बचाना बताया।


