बस दुर्घटना: लातेहार DC को स्वास्थ्य सुविधा हेतु निर्देश जारी,25 से अधिक लोग घायल,5 मौ*त की आशंका

0
accident

झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को छत्तीसगढ़ से आ रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा घाटी में हुआ। ग्रामीणों के अनुसार इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हुई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वहीं 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का इलाज महुआडांड़ अस्पताल में चल रहा है, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को छत्तीसगढ़ से आ रही एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा घाटी में हुआ, जहां बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत की सूचना है, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं 25 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार, बस को रिजर्व कर यात्री मेहमानी में जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम विपिन कुमार दुबे के निर्देश पर महुआडांड़, गारू और नेतरहाट की स्वास्थ्य टीमें एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को महुआडांड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने भी निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मानवता का परिचय दिया।

सीएम हेमंत सोरेन ने डीसी को निर्देश जारी किया ”@LateharDistrict अविलंब संज्ञान लें एवं घायलों को समुचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here