WEF 2026 को लेकर तैयारियों में जुटा झारखंड, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में वर्चुअल कॉन्फ्रेंस

0
hemant soren

रांची/नई दिल्ली: आने वाले विश्व आर्थिक मंच (WEF) 2026 को लेकर भारत की तैयारियों में केंद्र और राज्यों के बीच सहयोग की स्पष्ट झलक देखने को मिल रही है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल कॉन्फ्रेंस (VC) में झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने भाग लिया।बैठक के दौरान WEF 2026 की समग्र तैयारियों और रणनीति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने Jharkhand At Davos की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड, भारत सरकार के विज़न और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप वैश्विक निवेशकों के सामने राज्य की व्यापक संभावनाओं को प्रस्तुत करेगा।झारखंड WEF 2026 में विशेष रूप से महत्वपूर्ण खनिज एवं खनन, इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग, ईवी और ऑटोमोबाइल, सुपरफूड्स व फूड प्रोसेसिंग, वन एवं बायो-इकोनॉमी, ऊर्जा व रिन्यूएबल एनर्जी ट्रांज़िशन, पर्यटन और टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश के अवसरों को प्रमुखता से प्रदर्शित करेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि “एक भारत, एक विज़न” के सिद्धांत के तहत झारखंड केंद्र सरकार के साथ मिलकर वैश्विक मंच पर राज्य की आर्थिक क्षमता, संसाधनों और निवेश-अनुकूल नीतियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।यह बैठक WEF 2026 के लिए भारत की मजबूत और समन्वित तैयारी की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here