बंगाल में निपाह वायरस के 2 मामले, झारखंड सरकार अलर्ट पर!

0
irfan ansari

बंगाल में निपाह वायरस के दो मामले मिलने के बाद झारखंड सरकार अलर्ट पर है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों को सतर्क रहने, कड़ी निगरानी, त्वरित रिपोर्टिंग और जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि राज्य में संक्रमण को रोका जा सके।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार निपाह वायरस की रोकथाम के लिए पूरी तरह सतर्क है। निपाह के लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, खांसी, सांस की तकलीफ, गले में खराश, दिमाग पर असर, एंसेफेलाइटिस और कोमा शामिल हैं। यह जानवरों से इंसानों में फैलने वाली बेहद खतरनाक बीमारी है, जिसकी मृत्यु दर 40–75% तक है और यह मुख्य रूप से फल खाने वाले चमगादड़ों व संक्रमित जानवरों या मरीज के संपर्क से फैलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here