मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का उदघाटन किया

0
Shilpi Neha Tirkey

झारखण्ड : आज कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का उदघाटन किया. मंत्री ने कहा, प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का उद्देश्य ग्रामीण जनता को सरकार के द्वारा संचालित योजना की विस्तृत जानकारी के साथ-साथ हर तरह के स्वास्थ्य जांच का लाभ दिलाना है . ” स्वस्थ समाज – समृद्ध समाज ” की परिकल्पना को साकार करने में स्वास्थ्य कर्मी खासकर स्वास्थ्य सहिया की भूमिका महत्वपूर्ण है . विपरीत परिस्थितियों में भी इनका काम धरातल पर नजर आता है . स्वास्थ्य मेला का आयोजन सुदूर गांव या पंचायत स्तर पर जरूर होना चाहिए . ऐसे आयोजन में ग्रामीण जनता की भागीदारी अधिक देखने को मिलती है . सरकार के द्वारा लोक कल्याण में चलाई जा रही योजना के प्रति जनता में जागरूकता से योजना का उद्देश्य साकार हो सकेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here