जामताड़ा शहर को बड़ी सौगात—लगभग ₹3 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक मैरिज हॉल

0
irfan ansari

जामताड़ा शहर को बड़ी सौगात देते हुए मंत्री इरफ़ान अंसारी ने जामताड़ा शहरवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए लगभग ₹3 करोड़ की लागत से आधुनिक मैरिज हॉल के निर्माण की नारियल फोड़कर इसे शुभ काम की सौगात दी। मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा,आज जामताड़ा शहरवासियों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा शहर के साथ-साथ गांवों को भी मजबूत करने का काम किया है और उसी दिशा में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह मैरिज हॉल गरीब और अमीर—हर वर्ग के लोगों के लिए सुलभ होगा, जहां कम खर्च में सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। यह योजना जामताड़ा शहर के लिए किसी वरदान से कम नहीं साबित होगी।लोगों ने इस फैसले का खुले दिल से स्वागत किया और आशीर्वाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here