रांची :झारखंड में 2026 में करीब 40 हजार सहायक आचार्यों की नियुक्ति की जाएगी। पहले निकाली गई 26,001 पदों की प्रक्रिया में केवल 11 हजार नियुक्त हो सके, जबकि 15 हजार पद खाली रह गए। इसके अलावा 23,999 नए पदों पर भी नियुक्ति होनी है। नए साल में स्कूली शिक्षा विभाग का लक्ष्य शिक्षकों की कमी दूर करना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना और एकल शिक्षक वाले स्कूलों को मजबूत करना है। सरकार शिक्षकों का नियमित प्रशिक्षण कर रही है और 100 नए सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोलने की तैयारी में है, ताकि छात्रों को सीबीएसई स्तर की बेहतर शिक्षा मिल सके।




