झारखण्ड : ”ट्राइबल आर्मी” ने एक्स पर सीएम हेमंत सोरेन से मदद की गुहार लगाते हुए बताया कि “झारखंड की आदिवासी बेटी दुली मुर्मू पिछले एक महीने से आंध्र प्रदेश की एक फूड कंपनी में बंधक बताई जा रही है। परिजनों को अप्रिय घटना की गहरी आशंका है और वे लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं। हम माननीय मुख्यमंत्री श्री एन चन्द्राबाबू नायडू जी और श्री हेमंत सोरेन से आग्रह करते है कि दुली मुर्मू की सकुशल बरामदगी के लिए तुरंत हस्तक्षेप करें और कंपनी व संबंधित जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। आदिवासी बेटियों की सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”
मामले पर नजर पड़ते ही झारखंड प्रवासी नियंत्रण कक्ष को अविलंब संज्ञान लेने का सीएम हेमंत सोरेन ने निर्देश जारी किया है।




