सरकार आपके द्वार: खुंटपानी में विधायक दशरथ गागराई ने लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया

0
MLA Dashrath Gagrai

पश्चिमी सिंघभूम: “सेवा का अधिकार सप्ताह” कार्यक्रम के तहत गोईलकेरा प्रखंड के गम्हरिया पंचायत में शिविर का आयोजन कर स्थानिक लाभुकों के बीच हरा राशन कार्ड, अलग-अलग प्रमाण/स्वीकृति पत्र आदि का वितरण कर सूचीबद्ध सेवाओं की जानकारी एवं तत्संबंधी शिकायतों का निवारण किया गया।खुंटपानी के बड़ागुन्टिया पंचायत,तांतनगर प्रखंड के तांतनगर पंचायत,हाटगम्हरिया प्रखंड के नूरदा पंचायत,चक्रधरपुर प्रखंड के भरनियां व सिलफोड़ी पंचायत में पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन करते हुए झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम के तहत सूचीबद्ध सेवाओं की जानकारी व लाभ प्रदान कर तत्संबंधी शिकायतों का निष्पादन किया गया।खुंटपानी के बड़ागुन्टिया पंचायत में आयोजित शिविर में विधायक, खरसावां, दशरथ गागराई द्वारा भाग लेकर उपस्थित स्थानीय ग्रामीण को संचालित सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here