सरकार आपके द्वार: शिविरों में आमजनों को दी जा रही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

0
sarkar aapke dwar

झारखण्ड : पूर्वी सिंघभूम में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के अंतर्गत डुमरिया प्रखंड के पलासबनी पंचायत में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही। विभिन्न विभागों के स्टॉल के माध्यम से नागरिकों को सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा पात्र लाभुकों से आवेदन लिए गए।

वहीं गिरिडीह में “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह के माध्यम से जिला के सभी प्रखंडों में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर में आमजनों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही जाति/आय/आवासीय प्रमाण पत्र भी वितरित किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here