सीएम: जबरदस्त,झारखण्ड के हमारे नौनिहाल मना रहे रजत पर्व का उत्सव

0
rajat utsav

रांची : 25वें झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर रांची में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने राज्य की विविध परंपराओं और लोककला को एक सुंदर मंच प्रदान किया।इन आयोजनों ने झारखंड की संस्कृति और एकता की भावना को और प्रखर किया।राज्य में ‘Know Your Tourist Palace’ तीन दिवसीय साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है।इस आयोजन का उद्देश्य झारखंड के पर्यटन स्थलों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत व साहसिक भावना को एक साथ उजागर करना है।

राज्य के सरकारी एवं आवासीय विद्यालयों में जारी “झारखंड राज्य की 25वीं रजत जयंती वर्ष – विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं के उत्सव” के तीसरे दिन भी हजारो विद्यार्थियों ने प्रखंड स्तर पर आयोजित क्विज, निबंध, नृत्य, संगीत, ड्रामा, कहानी लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राज्य के सभी सरकारी एवं आवासीय विद्यालयों में विशेष प्रातःकालीन सभाओ का आयोजन किया गया। इनमे स्कूली बच्चों को राज्य के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध कला संस्कृति और जनजातीय गौरव के बारे में अवगत कराया जा रहा है। साथ ही, विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से उनकी प्रतिभा को मंच मिल रहा है।

सीएम हेमंत सोरेन ने सराहना की ”शानदार, जबरदस्त और जिंदाबाद बच्चों, झारखण्ड के हमारे नौनिहाल मना रहे रजत पर्व का उत्सव…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here