हज़ारीबाग: पिछले छठ महापर्व के दौरान हज़ारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के झाड़दाग गाँव में एक ही परिवार की चार बच्चियों की तालाब में डूबकर मौत हो गई थी। सांसद मनीष जयसवाल ने बताया, उस समय वे बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में थे, लेकिन उनके सांसद प्रतिनिधियों ने घटनास्थल से लेकर अस्पताल और श्मशान घाट तक हर संभव सहयोग किया था। हाल ही में सांसद ने इस शोक संतप्त परिवार से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की थी। सांसद ने कहा, हम सभी इन कठिन समय में इन परिवारों के साथ खड़े हैं – हर संभव सहायता और संवेदना के साथ।




