मरांडी की सीएम को मुफ्त की सलाह: अनुराग गुप्ता जी को किसी और “सम्मानित” पद से तुरंत नवाज़ दीजिए, सुरक्षित रहेंगे

0
marandi

झारखण्ड : सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता के इस्तीफ़ा देने के बाद नेता विपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुफ्त की सलाह दे डाली है ”मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren जी,देर से ही सही, लेकिन अंततः आपने हमारे सुझाव पर अमल किया और झारखंड के दागी, विवादास्पद एवं अपराधी क़िस्म के रिटायर्ड अवैध डीजीपी अनुराग गुप्ता का इस्तीफ़ा लेकर उन्हें हटाया। इसके लिये आपको धन्यवाद।भगवान का शुक्र है कि इन्हें आपने बाहर का रास्ता दिखाया, वरना आगे आपको और झारखंड के लोगों को न जाने क्या-क्या देखने, सुनने और झेलने पड़ते?विपक्ष के रूप में हमने न सिर्फ़ आपकी सरकार की अवैध नियुक्तियों और मनमानी पर सवाल उठाए, बल्कि यह भी स्पष्ट कहा था कि राज्य के डीजीपी पद पर बैठे अनुराग गुप्ता की नियुक्ति पूरी तरह असंवैधानिक और अवैध है। हमने बार-बार आपको आगाह किया कि इस पर शीघ्र कार्रवाई करें। अब जाकर आपकी नींद टूटी और आपने मजबूरन अनुराग गुप्ता से इस्तीफ़ा मांग ही लिया।”

सीएम हेमंत सोरेन को मरांडी ने आगे कहा है कि ”अब आपको एक और मुफ़्त सलाह देता हूँ: आपकी सरकार की नीति तो शुरू से ही रही है, “जितना बड़ा दुराचारी, उतना बड़ा पदाधिकारी।”तो उसी परंपरा को बनाए रखते हुए, अनुराग गुप्ता जी को किसी और “सम्मानित” पद से तुरंत नवाज़ दीजिए। इससे आप दोनों के हित भी सुरक्षित रहेंगे और आपके बीच के सारे “राज़ भी राज़” ही बने रहेंगे, क्योंकि कहीं ऐसा न हो कि आदतन ये व्यक्ति “घर का भेदी-लंका ढाहे” के तर्ज़ पर आपकी लंका में आग लगाने का काम शुरू कर दे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here