झारखंड के जामताड़ा विधायक , स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के सुपुत्र कृष अंसारी एक बार फिर वायरल हो रहे हैँ l अस्पतालों का निरीक्षण के लिए वायरल मंत्री पुत्र इसबार अफसरों को लेकर मंत्रियों के लिए बने नवनिर्मित आलिशान बंगलों का निरिक्षण करने निकले थे l हालांकि इसके बाद सनरूफ से निकलकर वीडियो शूट करने पर उनपर कार्रवाई की गई। मंत्री इरफान के बेटे को 3,650 रुपये का जुर्माना भरना पड़ा।




