रांची :आज समाहरणालय सभागार में जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट के शासी परिषद, राँची की बैठक आयोजित की गई।लंबित योजनाओं को समय-सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण एवं वित्तीय नियमावली एवं प्राक्कलन के विशिष्टियों को ध्यान में रखते हुए डीसी ने योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया ।उक्त बैठक में DMFT से अभी तक स्वीकृत एवं लंबित योजनाओं की समीक्षा की गई। लंबित योजनाओं को समय-सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण एवं वित्तीय नियमावली एवं प्राक्कलन के विशिष्टियों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश संबंधित कार्यकारी एजेंसी को दिया गया।राँची जिला अन्तर्गत प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित पंचायत एवं ग्रामों की सूची की समीक्षा की गई.DMFT के नये गाईडलाईन के अनुसार राँची जिला अन्तर्गत प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित पंचायत एवं ग्रामों की सूची की समीक्षा करते हुए नये पंचायतों एवं ग्रामों को प्रत्यक्ष (Direct) एवं अप्रत्यक्ष (Indirect) प्रभावित क्षेत्रों में जोडने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।राँची जिला अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालयों एवं CM School of Excellence विद्यालय को प्राथमिकता देने का निर्णय।वित्तीय वर्ष 2025-26 में DMFT से योजनाओं के चयन में राँची जिला अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय एवं CM School of Excellence विद्यालय को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया।योजनाओं को DMFT के नई गाईडलाईन के अनुसार उच्च प्राथमिकता एवं अन्य प्राथमिकता के आधार पर चयन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।




