बोकारो के बेरमो थाना परिसर में गुस्ताख़-ए-नबी की एक सज़ा सर तन से जुदा…जैसे हिंसक नारे लगाए गए हैं… जिसका वीडियो शेयर कर भाजपा नेताओं ने मामले पर संज्ञान लेकर दोषियों को चिन्हित कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं अब इस घटना में शामिल छह लोगों को हिरासत में लिया गया है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है. स्थानीय निवासी रामकिंकर पांडे ने मामले से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया था.पोस्ट वायरल होने के बाद, मुस्लिम समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश देखा गया.एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले रामकिंकर पांडे को पहले ही हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी थी. यह न केवल कानून-व्यवस्था के लिए खतरा है, बल्कि समाज में अशांति फैलाने का भी काम करता है.
भाजपा नेताओं ने किया विरोध:
बाबूलाल मरांडी: बोकारो के बेरमो थाना परिसर में अराजक तत्वों द्वारा सर तन से जुदा जैसे हिंसक नारे लगाए गए हैं। ऐसी घटना बिल्कुल बर्दाश्त के काबिल नहीं है। तत्काल सभी आरोपियों को चिन्हित कर सख्त कारवाई करें।
दीपक प्रकाश: देखिए हेमंत सरकार में किस प्रकार से “सर तन से जुदा” के नारे लगाए जा रहे हैं।और वो भी बोकारो के बेरमो थाना परिसर में ही, इस सरकार ने अपनी तुष्टिकरण की पराकाष्ठा को पार कर दिया है कि इस प्रकार की मानसिकता के लोगों का मनोबल चरम पर है।झारखंड पुलिस अविलंब कार्यवाई करे।




