रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी आज सुबह कांके स्थित रिनपास पहुंचे और स्थल का निरीक्षण किया।आगामी 4 सितंबर को होने वाले शताब्दी समारोह को लेकर मंत्री स्वयं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं।निरीक्षण के दौरान मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि “समारोह की सभी तैयारियां समय पर और पूरी सर्तकता के साथ सुनिश्चित हों।”
दिशा-निर्देश:
■मीडिया बंधु समय से पूर्व स्थल पर अवश्य पहुंचे।
■आमंत्रित अतिथि निर्धारित प्रवेश द्वार का ही उपयोग करें।
■सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
■कार्यक्रम स्थल पर अनुशासन और गरिमा बनाए रखें।
■सभी विभागीय पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को तत्परता से निभाएं।
100 साल के गौरवशाली सफर का साक्षी बनेगा झारखंड!
मंत्री के अनुरोध और आमंत्रण पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम में शामिल होने को सहर्ष स्वीकार किया।मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा –“यह शताब्दी समारोह केवल एक ऐतिहासिक अवसर ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के नए अध्याय की शुरुआत भी होगा। यह पूरे झारखंड के लिए गर्व और मन रोगियों के लिए नई उम्मीद लेकर आएगा।




