जामताड़ा। बीजेपी ने पटना स्थित कांग्रेस के सदाकत आश्रम में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। अब सियासी माहौल गरमाया नजर आ रहा है.पटना में कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ पर स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने भाजपा पर हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा है कि सिर्फ राहुल गांधी अगर एक बार आदेश मिल जाए तो भाजपा के जितने भी कार्यालय झारखंड में हैं, सभी को तोड़ देंगे।इरफ़ान अंसारी कहते हैं “कार्यालय मंदिर होता है… और बीजेपी ने कांग्रेस कार्यालय में घुसकर उत्पात मचाया है।ये कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।अगर राहुल गांधी इजाज़त दें, तो बीजेपी के कार्यालय को खंडहर में तब्दील कर दूँगा।”




