रिम्स-2 की जमीन और उसके आसपास के इलाके में धारा 163 होगी लागू

0
champai soren

रांची : रिम्स-2 को लेकर रांची के नगड़ी में जमीन विवाद में 24 अगस्त को नगड़ी में उसी जमीन पर हल चलाया जाएगा, जहां रिम्स-2 बनाने की योजना है.इसको लेकर प्रशासन ने रिम्स-2 की जमीन और उसके आसपास के इलाके में धारा 163 (पहले धारा 144) लागू कर दी है. इसके तहत इस जगह पर 5 से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा होने पर रोक रहेगी. पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कहा है अस्पताल का कोई विरोध नहीं है. सरकार रिम्स-2 ही नहीं 3-4 भी बनाएं, लेकिन नगड़ी की उपजाऊ जमीन पर नहीं बनने दिया जाएगा. सरकार को रिम्स-2 बनाना ही है तो रांची के ही स्मार्ट सिटी में पड़ी खाली जमीन पर बनाएं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here